फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The work of placing steel bridge on Deogarh crossing started

Lalitpur News: देवगढ़ क्रॉसिंग पर स्टील ब्रिज रखने का काम शुरू

Thu, 23 Feb 2023 11:53 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The work of placing steel bridge on Deogarh crossing started
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन के ऊपर गाटरों पर बने स्टील ब्रिज को पिलर पर रखने का कार्य शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद एक घंटे का ब्लॉक लेकर ब्रिज को मशीन से खिसकाया गया। इस दौरान ब्रिज दस मीटर तक खिसक सका। ब्लॉक का समय खत्म होने की वजह से काम रोक दिया गया। बताया गया कि पिलर को तीन चरणों में खिसकाया जाएगा। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर नेहरू नगर व नई बस्ती क्षेत्र में पहले ही पिलर तैैयार होने के बाद स्लिप डल गई थी। इसके बाद नेहरू नगर की ओर अस्थायी लोहे के पिलर पर स्टील का ओवर ब्रिज बनाकर तैयार किया गया है। जिसको दोनों ओर के पिलर से जोड़ने के लिए बीते दिनों गार्डर लगाए गए। बृहस्पतिवार को स्टील के ब्रिज को गार्डरों के सहारे दोनों पिलर से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया। दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक एक घंटे का ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन

जिसमें स्टील के ब्रिज को क्रेन व अन्य मशीनरी द्वारा गार्डरों के सहारे खिसकाया गया। एक घंटे में ब्रिज को दस मीटर की दूरी तक ही खिसकाया जा सका। इस दौरान आरपीएफ के अधिकारी, पुलिस बल, शहर कोतवाली पुलिस ने आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया। वहीं माल-गोदाम के वाहनों को भी अधिक दूरी पर रोका गया। अब शुक्रवार को ब्लॉक मिलने पर ब्रिज खिसकाया जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारी समेत सेतु निगम के अधिकारी व कर्मचार मौजूद रहे।
विज्ञापन


देवगढ़ मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर स्टील ब्रिज को पिलर तक ले जाने के लिए एक घंटे का ब्लॉक लेकर पुलिंग किया गया। जिसमें दस मीटर तक ब्रिज को खिसकाया गया है। यह तीन चरणों में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, पीआरओ, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed