फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The way of better teaching work told in TLM fair

जीआईसी में प्रधान, सचिव और शिक्षकों की संगोष्ठी हुई संपन्न, टीएलएम मेले का भी हुआ आयोजन

Tue, 18 Oct 2022 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
The way of better teaching work told in TLM fair
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में ब्लॉक जखौरा में गांवों के प्रधान और नगर क्षेत्र के वार्ड मेंबर, सचिव के साथ शिक्षकों की संगोष्ठी हुई। जिसमें डीबीटी खाते, ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत के बारे में बताया गया। इसके साथ शिक्षकों ने टीएलएम मेले का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक जखौरा अंतर्गत गांवों के प्रधान, नगर क्षेत्र के वार्ड मेंबर, सचिव सहित शिक्षक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन करने की बात कही। मंडलीय शिक्षा निदेशक बेसिक अरुण कुमार शुक्ला और बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने परिषदीय विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों और शिक्षा सुधार के कामों के बारे में बताया। ब्लॉक जखौरा खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद ने डीबीटी के तहत अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म, बैग व जूता - मोजा के लिए भेजी गई धनराशि और ब्लॉक जखौरा के स्कूलों में चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प के बारे में जानकारी दी। इसके साथ विद्यालय का मैत्रीपूर्ण वातावरण बनाने के लिए चलाए जा रहे निपुण भारत के लक्ष्यों के बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक जखौरा को निपुण ब्लॉक बनाने के बारे में बताया गया। वहीं, कॉलेज परिसर में जखौरा ब्लॉक और नगर क्षेत्र के विद्यालयों के द्वारा टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के जरिए शिक्षा विभाग की योजनाएं और शिक्षा व्यवस्था को किस प्रकार से और बेहतर किया जाए, ऐसे संदेश देने वाले स्टॉल लगे थे।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष चौबे, अतल निरंजन, जगदीश सिंह, पूरन सिंह, राजबहादुर, महोवत, विजय सिंह, माधव सिंह, अर्जुन सिंह, अजब सिंह, गुड्डी देवी, राहुल राजपूत, संतोष कुशवाहा, पार्षद अनुराग जैन शैलू, लेखाधिकारी सौरभ सिंह, कपूर सिंह, अखलेश वर्मा, अजीत यादव, स्टेट रिसोर्स ग्रुप से शकुंतला कुशवाहा, हिमांशु मिश्रा, दीपा सिंधी, कपिल दुवे, अमित श्रीवास्तव, योगेंद्र मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, जाहर सिंह, राजीव बजाज, प्रफुल्ल जैन, रजीव वर्मा, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, ललिताखेर, मुहम्मद इसरार, अखलेश गोस्वामी, जाकिर खान, सुनील कौशिक, आदर्श रावत, प्रमोद, देवेंद्र जैन, हीरा झां, अभिलाषा चौधरी, नियोमी लाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed