फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The trend in B.Ed continues, registration crosses five lakhs

Lalitpur News: बीएड में रुझान बरकरार, रजिस्ट्रेशन पांच लाख के पार

Tue, 11 Apr 2023 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The trend in B.Ed continues, registration crosses five lakhs
झांसी। बीएड में इस बार भी प्रवेश के लिए होड़ है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक 5.09 लाख छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि, 4.15 लाख की फीस जमा हो चुकी है। माना जा रहा है कि बीएड में अभी भी रुझान बरकरार है। वहीं, पंजीकरण के लिए अभी एक महीने से ज्यादा समय बाकी है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 10 अप्रैल तक बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे। चूंकि, सभी विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं चल रही हैं, साथ ही बीएड प्रवेश परीक्षा में अधिकांश अंतिम वर्ष के स्नातक छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। ऐसे में बीयू ने छह अप्रैल को ही ऑनलाइन आवेदन से लेकर परीक्षा तक की तिथि बढ़ा दी थी।कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार तक 5.09 लाख छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। इसमें 4.15 लाख विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी छात्र-छात्राओं के पास ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए लगभग 40 दिनों का समय है। बिना विलंब शुल्क के छात्र-छात्राएं 15 मई तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 20 मई तक फॉर्म भरने में सामान्य और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को 600 रुपये विलंब शुल्क सहित दो हजार और एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को 300 रुपये विलंब शुल्क सहित एक हजार रुपये फीस जमा करनी पड़ेगी। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को प्रदेश के जिलों में बने केंद्रों पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार आए थे 6.72 लाख आवेदन
पिछले साल बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 का आयोजन रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा किया गया था। तब 6,72,456 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। चूंकि, अभी आवेदन में एक महीने से ज्यादा का समय बचा है। ऐसे में बीयू के अधिकारी पिछला रिकॉर्ड टूटने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed