फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The sword of action hangs against careless cleaning workers

Lalitpur News: लापरवाह सफाई कर्मियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Fri, 08 Dec 2023 10:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
The sword of action hangs against careless cleaning workers
डीपीआरओ ने दो गांव का किया था निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-बिरधा। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने विकास खंड बिरधा व महरौनी के ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया, जहां पर गंदगी को देखते हुए, दो सफाई कर्मियों को निलंबित करने के लिए कार्रवाई प्रस्तावित कर दी है।

जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने विकास खंड बिरधा के ग्राम छिल्ला का निरीक्षण किया, वहां पर गंदगी पाई गई, साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी कभी कभार ही गांव में आता है, इसी प्रकार विकास खंड महरौनी के ग्राम जरया में भी यही स्थिति देखने को मिली है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोनों गांव में तैनात सफाई कर्मियों को निलंबन करने के लिए इनकी पत्रावली तलब की है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि नियमित शिकायतों के चलते यह निरीक्षण किया गया, जिसमें दोनों सफाई कर्मियों की लापरवाही पाई गई। इन सफाई कर्मियों को निलंबित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed