{"_id":"66f481f3a1e5910e110a00f4","slug":"the-students-took-a-tour-and-learned-how-the-police-work-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-121447-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छात्राओं ने भ्रमण कर जाना पुलिस के कार्य करने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छात्राओं ने भ्रमण कर जाना पुलिस के कार्य करने का तरीका
विज्ञापन
महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं को दी बालिका सुरक्षा के कानूनों की जानकारी
फोटो-31
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बालिकाओं को महिला थाने की कार्य पद्धति को समझाया गया और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया।
बुधवार को नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं सेफ्टी वर्कशाप के तहत महिला थाना का भ्रमण करने पहुंचीं। यहां बालिकाओं को थाने की कार्य पद्धति समझाई गई। महिला थानाध्यक्ष स्वाति शुक्ला ने बालिकाओं को थाने में किस प्रकार से काम होता है, फरियादियों से किस प्रकार की बातचीत कर उन्हें संतुष्ट किया जाता है, इस संबंध में बताया। बालिकाओं को कानूनी प्रावधानों, शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा आदि के बारे में जानकारी दी। छात्राओं/बच्चों के साथ होने वाली घटनाएं यौन उत्पीड़न, हिंसा, छेड़छाड़ को लेकर जागरूक करने के साथ बचाव की जानकारी दी गई। हेल्प लाइन नंबर- वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से भी छात्राओं को अवगत कराया गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं व छात्राओं सहित महिला थाना में तैनात महिला सिपाही और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।