{"_id":"57e2e19d4f1c1b3e34a82512","slug":"the-strength-of-the-youth-vote-indicated","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को बताई वोट की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को बताई वोट की ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
school, lalitpur news
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बुधवार को नेहरू महाविद्यालय सभागार में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण 2017 के संदर्भ में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने की।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की यह मंशा है कि कोई भी मतदाता छूटे न और प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता के रूप में पंजीकृत किया जाये। उन्होंने कहा कि तहसीलों में मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर फार्म को जमा किया जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से यह अपील की वह अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाएं तथा लोगों को जागरूक भी करें। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। किसान इंटर कॉलेज बिरधा की छात्राओं द्वारा ‘जरूरी करना है मतदान तथा नव भारत का सबको मिलकर करना है निर्माण’ जैसे विषयों पर गीत प्रस्तुत किये गये।
नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित नाटक का मंचन किया गया। किसान इंटर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं, जिसके तहत आगामी दिवसों में 25 सितंबर, 09 अक्टूबर, 23 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग जो 01 जनवरी 2017 को या उसके पहले 18 साल के हो रहे हैं या 01.01.2016 को या पहले 18 साल के हो चुके हैं और मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं वह फार्म -6 भरकर अपने को मतदाता के रूप में पंजीकृत करा सकते हैं।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यालयों एवं डिग्री कॉलेजों में हेल्प डेस्क की स्थापना कर प्रारूप-6 सहित अन्य प्रारूपों की उपलब्धता बनायी गई है, इसके साथ ही मतदान केन्द्रो पर बूथ लेवल ऑफीसर भी मौजूद हैं जिनके माध्यम से भी पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है। कार्यक्रम के समापन पर नेहरू महा विद्यालय के प्राचार्य अवधेश अग्रवाल द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महा विद्यालय के उप प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी, तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक रामूप्रसाद वर्मा, नेहरू महाविद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।