फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The son of the deceased businessman ran with the convoy to meet the CM, the police caught

सीएम से मिलने के लिए काफिले के साथ दौड़ा मृतक व्यापारी का बेटा, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 17 Feb 2022 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
The son of the deceased businessman ran with the convoy to meet the CM, the police caught
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दैलवारा में तीन दिन पहले किराना व्यापारी की हत्या के मामले में बुधवार को मृतक के परिवारजन सीएम से मिलने पुलिस लाइन पहुंच गए, लेकिन अधिकारियों ने मिलने नहीं दिया। फिर जब मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन से जैसे ही आगे बढ़ा तभी मुख्य गेट के पास मृतक व्यापारी का बेटा सीएम से मिलने के लिए दौड़ने लगा। यह देख पुलिस बल ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी किराना व्यापारी अरविंद कुमार जैन की बीते तीन दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर डकैती करते हुए मारपीट करते हुए व्यापारी की हत्या कर दी, जबकि व्यापारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट व हत्या की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अब तक पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। बुधवार को जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनावी दौरा था, जिसके चलते बुधवार को मृतक व्यापारी के परिजन व व्यापार मंडल के पदाधिकारी सीएम से मिलने के लिए हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को लेकर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुुंच गए। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से सीएम से मिलने की गुहार लगाई, जब अधिकारियों ने सीएम से मिलवाने से मना कर दिया, तो परिजनों ने हेलीपैड पहुंचे जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनधियों ने उनकी बात सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी परिजन संतुष्ट नहीं हुए और जब सीएम हेलीपैड पहुंचे और उनका काफिला जैसे ही पुलिस लाइन से निकलने लगा, तभी मृतक व्यापारी के बेटा सीएम के काफिले के साथ दौड़ पड़ा। यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और तब तक सीएम का काफिला आगे बढ़ गया। हालांकि बाद में पुलिस ने व्यापारी के बेटे को छोड़ दिया। सीएम से नहीं मिलने के चलते परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन

------------------
जैन पंचायत समिति ने भेजा सीएम को ज्ञापन
जैन पंचायत समिति ने सीएम को संबोधित एक ज्ञापन भेजा है। समिति ने डकैती व हत्याकांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन पर मनीष जैन, नरेंद्र कड़ंकी, राजेश कुमार जैन, देवेंद्र कुमार जैन, प्रक्षाल जैन, मनोज कुमार जैन, आरके सिंघई, अंकुर जैन, सरोज जैन, डा.अभिषेक जैन, इंद्रा जैन, रोहित जैन, पप्पू नायक, मनोज जैन, राजकुमार नायक, प्रणव तिवारी, सम्यक, सोना सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed