{"_id":"0f6e5d8151c42f874bb81fc7aef4f691","slug":"the-sixty-million-would-electrical-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह करोड़ से बनेगा विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह करोड़ से बनेगा विद्युत उपकेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शासन की मंशा के अनुरूप वर्ष 2016 में शहरी क्षेत्रों को 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे सुचारु बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए जनपद में विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पांच सब स्टेशनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके पहले महरौनी में 132 केवी सब स्टेशन का शुभारंभ कर दिया गया है, जबकि कुछ सब स्टेशनों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत जखौरा के अंतर्गत ग्राम नगवांस में 33/11 केवीए सब स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए जमीन आवंटन होने के बाद से ही निर्माण प्रक्रिया तेज कर दी गई, जिसके तहत बृहस्पतिवार को उक्त सब स्टेशन के लिए राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव द्वारा विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। सब स्टेशन के निर्माण में करीब छह करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। उक्त सब स्टेशन का निर्माण कार्य छह माह में पूरा होगा। अभी तक जखौरा क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को बांसी सब स्टेशन के माध्यम से बिजली मुहैया कराई जा रही थी। ग्राम नगवास में सब स्टेशन बनने के बाद बांसी सब स्टेशन को काफी हद तक ओवरलोड से मुक्ति मिल जाएगी।