फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The shortage of experts has not been filled even after two years

Lalitpur News: दो साल बाद भी पूरी नहीं हुई विशेषज्ञों की कमी

Fri, 02 Aug 2024 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The shortage of experts has not been filled even after two years
ललितपुर। जिले के 50 बेड के आयुष अस्पताल में दो वर्ष बाद भी विशेषज्ञों की कमी पूरी नहीं हो सकी है। यहां पर सर्जरी, ईएनटी, बाल रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ का अभाव है। अस्पताल में सफाई कर्मचारी तक तैनात नहीं है। ऐसे में अस्पताल सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

शासन ने वर्ष 2017 में आयुष (आयुर्वेद) चिकित्सा पद्धति से उपचार की सुविधा देने के लिए 50 बेड के आयुष अस्पताल की सौगात दी थी। ब्लाक जखौरा के दैलवारा गांव में जमीन चिह्नित की गई थी। वर्ष 2018 में अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ था। 6.72 करोड़ की लागत से वर्ष 2021 में अस्पताल का भवन बनकर तैयार हुआ। दिसंबर 2022 से अस्पताल को चालू कर दिया गया। लेकिन, दो वर्ष बाद भी अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी पूरी नहीं हो सकी है। अस्पताल में एक सर्जरी विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विभाग में एक गायनोलॉजिस्ट समेत अन्य पद स्वीकृत हैं। अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र मौर्य ही एक मात्र विशेषज्ञ के रूप में तैनात हैं। वर्तमान में अस्पताल में छह आयुर्वेदिक चिकित्सक और एक पैथालॉजिस्ट नियुक्त हैं। ऐसे में मरीजों को मिलने वाले इलाज के लिए दूसरी जगह जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पानी तक की सुविधा नहीं
आयुष अस्पताल में पानी तक की सुविधा नहीं हो सकी है। यहां तीन बोर कराए गए थे, वो सभी फेल हो गए। वर्तमान में पानी बाहर से लिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हरघर नल से जल योजना के तहत दो नल लगे हैं। पेयजल आपूर्ति चालू होने पर पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी है। सफाई कर्मचारी के पद भी रिक्त हैं। इसको लेकर निदेशालय को पत्राचार किया गया है। विशेषज्ञ मिलते ही नियुक्त किया जाएगा। - डॉ. धर्मेंद्र मौर्य, चिकित्सा अधीक्षक, आयुष अस्पताल, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed