फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The shortage of drivers in the operation of roadways buses will be resolved soon

Lalitpur News: रोडवेज बसों के संचालन में चालकों की कमी जल्द होगी दूर

Sat, 14 Jun 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The shortage of drivers in the operation of roadways buses will be resolved soon
- 46 अभ्यर्थी प्रथम परीक्षण में हुए सफल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में रोडवेज बस संचालन के लिए आ रही चालकों की कमी जल्द ही दूर होगी। भर्ती में आए 56 चालकों में प्रथम परीक्षण में 46 सफल हुए हैं। सफल चालकों का कानपुर में द्वितीय परीक्षण किया जाएगा। जहां पर सफल होने पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षण के बाद चालकों को बस संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों का संचालन जल्द ही शुरू होगा। डिपो भवन में भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यालय में सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। झांसी में लगभग दस बसें 42 सीटर भी उपलब्ध हो गई हैं। शेष बसों काे जल्द ही मंगवाया जाएगा। बसों के संचालन के लिए चालक भर्ती प्रक्रिया भी अपनाई गई है। बीते दिन चालक भर्ती में 56 चालकों ने प्रतिभाग किया था। इसमें दस्तावेजों की जांच में उम्र अधिक, दस्तावेजों में कमी व प्रशिक्षण में असफल होने पर बाहर कर दिया गया है। महज 46 चालक ही सफल हुए हैं। सफल चालकों के द्वितीय परीक्षण की तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही इन सफल चालकों को कानपुर भेजकर परीक्षण में शामिल कराया जाएगा। यहां पर सफल होने वाले चालकों को आठ दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद बसों के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि ललितपुर के चालकों की नियुक्ति प्रक्रिया अपनाई गई थी। इसमें 56 में 46 चालक सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed