फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Shahzad River bridge lacks railings, and the dirt on the riverbank poses a problem.

Lalitpur News: शहजाद नदी के पुल पर नहीं है रेलिंग, नदी किनारे गंदगी बनी परेशानी

Sat, 06 Dec 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Shahzad River bridge lacks railings, and the dirt on the riverbank poses a problem.
- वार्ड परिक्रमा का लोगो लगाएं
विज्ञापन

- वार्ड में जगह-जगह पड़ा है कचरा, नहीं हो रही सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड-22 मोहल्ला नदीपुरा में नदी के पुल की सड़क जर्जर बनी हुई है तो वहीं रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। यही नहीं गली में मंदिर के पास नदी की तलहटी में अधिक कचरा पड़ा हुआ है। ऐसे में दुर्गंध उठ रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
शहर के मोहल्ला नदीपुरा में हजारों की संख्या में लोग अंदर वाले पुल से शहजाद नदी को पार करते हैं। अनदेखी के चलते पुल की सड़क जर्जर हालत में हो गई है। वहीं, इसकी रेलिंग तक गायब हो गई है। हालत यह है कि आसपास के लोग अपने चार पहिया वाहन को पुल पर ही पार्क कर रहे हैं। इससे निकासी के लिए सीमित स्थान ही बच रहा है। वहीं, दूसरी ओर रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से निकासी में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहीं नहीं बारिश के पहले गेवियनवॉल के पीछे नाली का निर्माण नहीं किया गया था। इससे मिट्टी का भराव न होने से नदी में आए पानी से गेवियनवॉल तक तिरछी हो गई है।
विज्ञापन

---
मंदिर के पास नदी किनारे पड़ा कचरा
शहर में कचरा उठान को लेकर भले ही तमाम दावे किए जा रह हों। लेकिन, वार्ड में सेन महाराज व हनुमान मंदिर के आगे नदी की तलहटी में पड़ी गंदगी हकीकत बयां कर रही है। यहां पर पॉलिथीन व कचरा से नाली तक चोक हो गई है। इससे दुर्गंध उठ रही है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालु तक परेशान हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुल के पास क्षतिग्रस्त पड़ा हैंडपंप
वार्ड में अंदर वाले पुल के पास हैंडपंप लगा हुआ है। इससे आसपास के लोग पानी भरते हैं। वर्तमान में हैंडपंप मरम्मत के अभाव में जर्जर हाल में हो गया है। प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

---
स्ट्रीट लाइटों की है कमी
वार्ड में प्रकाश की सुविधा प्रमुख गलियों में है, लेकिन कुछ गलियों में स्ट्रीट लाइट की कमी बनी हुई है। यहां पर लगभग 12 खंभों पर लाइटें नहीं लगी हैं। इससे शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
---
फोटो- 07
कैप्सन- रविंद्र साहू
नदी के पुल के पास हैंडपंप जर्जर हाल में हो गया है। यह कभी भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो सकता है।
- रविंद्र साहू
---
फोटो- 09
कैप्सन- मुन्ना महाराज
मंदिर के पास आगे नदी किनारे रैंप क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। साथ ही कचरा व गंदगी भी पड़ी हुई है।
मुन्ना महाराज

फोटो- 15



कैप्सन- मोहम्मद अब्दुलबारी, सभासद

वार्ड में नदी के पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त है। अब तक चार गलियों में सड़क डाली गई है। 12 स्ट्रीट लाइटों की आवश्यकता है। - मोहम्मद अब्दुलबारी, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed