फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The road constructed after the students' protest crumbled in the first rain

Lalitpur News: छात्राओं के आंदोलन के बाद बनी सड़क पहली ही बारिश में उखड़ी

Sun, 13 Jul 2025 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The road constructed after the students' protest crumbled in the first rain
सौजना (ललितपुर)। कुम्हैड़ी से लरगन तीन किलोमीटर मार्ग का निर्माण इसी साल जून में लोक निर्माण विभाग ने कराया था, जो पहली ही बरसात में उखड़ गई। इस सड़क के लिए छात्राओं ने बीते 14 अगस्त को आंदोलन किया था, इसके बाद निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

विकास खंड महरौनी अंतर्गत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा। बताया कि पिछले साल 14 अगस्त को छात्राओं ने लरगन-कुम्हैड़ी तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया था। सड़क डलवाने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया था। इसके बाद कुम्हैड़ी से लरगन तीन किलोमीटर की सड़क महीनेभर पहले जून में डाली गई थी। सड़क पहली ही बारिश में उखड़ गई। कई बार जेई तथा पीडब्ल्यूडी को सूचित भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र पर सुरेंद्र सिंह, गंधर्व सिंह, छोटे राजा, चंद्रभान सिंह, रविंद्र सिंह, प्रेम सिंह, नीरज सिंह, भागवत सिंह, हरि सिंह, रज्जू, मानसिंह, जगदीश तथा प्रधान धीरज सिंह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed