फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The quality of the school building's construction is in question, with villagers alleging the use of substandard materials.

Lalitpur News: विद्यालय भवन के निर्माण की गुणवत्ता सवालों में, ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

Fri, 21 Nov 2025 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The quality of the school building's construction is in question, with villagers alleging the use of substandard materials.

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



टोड़ी फतेहपुर। ग्राम ढुरबई में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण जारी है। भवन की छत डाले जाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ताविहीन सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है।इस मामले में एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि छत डालने में निम्न स्तर का सीमेंट, अपर्याप्त रेत और मानक से कम मोटाई के सरिया का उपयोग किया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार छत की मोटाई भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं रखी गई, जिससे भविष्य में छत धंसने या टूटने की आशंका बनी रहेगी। यह स्थिति विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए हमेशा खतरा बनी रहेगी। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य भसनेह क्षेत्र जितेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य देखा। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता निम्न पाए जाने पर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन




स्थानीय ग्रामीण लोकेंद्र सिंह बुंदेला, विक्रम सिंह भदौरिया, राजपाल सिंह, मुकेश कुशवाहा सेमरी, रामकुमार, राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, राजवीर अहिरवार आदि ने गुणवत्ता की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000



ग्राम ढुरबई में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य लघु उद्योग विकास निगम द्वारा कराया जा रहा है। छत निर्माण की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है। - गौरव आर्य, उप जिलाधिकारी - टहरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed