{"_id":"68769908542767070308fe30","slug":"the-purchase-of-moong-was-stopped-two-months-ago-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-139100-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो माह पहले ही बंद कर दी मूंग की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो माह पहले ही बंद कर दी मूंग की खरीद
विज्ञापन
ललितपुर। जायद की फसल में मूंग की खरीद निर्धारित तिथि से दो माह पहले ही बंद कर दी गई। शासनादेश के अनुसार दो सितंबर तक केंद्रों पर मूंग की खरीद की जानी थी। जनपद को 2200 मीट्रिक टन मूंग की खरीद का लक्ष्य दिया गया था, जिसके मुकाबले विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से 2443 मीट्रिक टन की खरीद की गई है।
मूंग की खरीद के लिए 13 जून को आदेश आया था और दो सितंबर तक इसे जारी रखना था। मूंग का रेट 8682 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया था। विभिन्न एजेंसियों के 35 क्रय केंद्र खोले गए थे। लेकिन, जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक दो दिन ही खरीद के बाद मुख्यालय से पोर्टल बंद कर दिया गया। आंकड़ों के अनुसार पीसीएफ के छह केंद्रों पर सात सौ मीट्रिक टन, पीसीयू के 12 केंद्रों पर 590 मीट्रिक टन, जैफेड के 13 केंद्रों पर 853 मीट्रिक टन एवं यूपीएसएस के चार केंद्रों पर 300 मीट्रिक टन मूंग की खरीद हुई है।
-- -- -- -- -
मंडी में 40 हजार क्विंटल से अधिक आवक : गल्ला मंडी में अप्रैल से मूंग की कटाई के बाद आवक शुरू हो गई थी। इस बार अब तक 40 हजार क्विंटल से अधिक मूंग की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मूंग की खरीद के लिए 35 केंद्र विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से खोले गए थे। 2200 के मुकाबले 2443 मीट्रिक टन मूंग की खरीद हो गई है, लेकिन जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही पोर्टल बंद कर दिया गया, इसके चलते अब मूंग की खरीद बंद हो गई है।
-अर्विन मेहर सिंह, एआर कोऑपरेटिव।