{"_id":"65b0067d4bb8e0b2c3015af8","slug":"the-public-danced-to-the-hymns-of-vaishali-raikwar-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-9378-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वैशाली रैकवार के भजनों पर झूम उठी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वैशाली रैकवार के भजनों पर झूम उठी जनता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर नगर एवं आसपास के गांवों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। महाआरती के बाद रात में शहनाई गार्डन में वैशाली रैकवार की भजन संध्या हुई, जिसमें कड़ाके की सर्दी के बावजूद भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर पर सुंदरकांड पाठ हुआ। इसके बाद महाआरती का कार्यक्रम हुआ। विधायक रामरतन कुशवाहा, उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव, क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार, जिला प्रचारक वीर जी, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, अध्यक्ष नगर पंचायत पुनीत सिंह परिहार सहित गणमान्य नागरिक एवं समिति पदाधिकारियों ने भगवान श्री राम की आरती उतार कर अभिनंदन किया।
रात्रि में शहनाई गार्डन में टीवी सिंगर वैशाली रैकवार की भजन संध्या का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संदीप सरावगी ने किया। इसके बाद वैशाली ने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी..., तेरे दरबार में जब आती हूं मैं दुनिया को भूल जाती हूं... और दरबार तेरा दरबारों में खास अहमियत रखता है और उसको जैसा मिलता है जो जैसी नीयत रखता है... आदि भजन सुना कर जनता का भरपूर मनोरंजन किया। भजन संध्या का संचालन उदय प्रकाश शिवहरे ने किया। श्रीराम उत्सव समिति के कमल प्रकाश, विजय मिश्रा, प्रशांत श्रीवास्तव, पीएन चौबे, विजय सोनी, ज्योति बिलगैया, मुक्ता सोनी, ममता शिवहरे, ज्योति मिश्रा, सरोज चतुर्वेदी, किरण शिवहरे का सक्रिय योगदान रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो क्रमांक
कैप्सन - पूराकलां में निकलती शोभायात्रा
पूराकलां-तालबेहट। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में चतुर्भुज मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा डीजे एवं बैंडबाजों की मधुर धुनों के मध्य निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
शोभायात्रा पूराकलां और विजयपुरा के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में युवा जय श्रीराम के नारे और महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थीं। शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। पुजारी राहुल दास पाठक, उमाशंकर भौड़ेले, ओपी दीक्षित, प्रमोद, रामनरेश, जगदीश, धनीराम, शोभाराम, बटटूराजा, विजय सिंह आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोेटो क्रमांक -
कैप्सन - भुचेरा में निकलती शोभायात्रा
भुचेरा (तालबेहट)। शिव मंदिर से श्रीराम जी की एक भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए रामलला मंदिर पर समाप्त हुई। प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम गुप्ता, कैलाश गुप्ता, महेंद्र तोमर, राजीव नायक, अजीत पाल, पुष्पेंद्र पाल, बृजेश, इंद्रपाल सिंह, मनोज कुमार आदि का सक्रिय सहयोग रहा।