फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The procession of Gausia was taken out in the city with great pomp and splendor.

Lalitpur News: शहर में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया

Sun, 05 Oct 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The procession of Gausia was taken out in the city with great pomp and splendor.
ललितपुर। हजरत सैय्यद अब्दुल कादिर जीलानी सरकार गौसे आजम की याद में शनिवार को गोविंदनगर से जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया। जुलूस प्रमुख मार्ग सावरकर चौक व सदरकांटा पानी की टंकी से होता हुआ हजरत बाबा सदनशाह के दरबार तक पहुंचा। हजरत बाबा सदनशाह पर उर्स कमेटी ने उलेमाओं का इस्तकबाल (स्वागत) किया। इस दौरान, नात-ए-शरीफ, मनकबत और सलाम पढ़ा गया।
विज्ञापन

मुफ्ती नौशाद जमाली ने गौसे आजम के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम गौसे पाक अब्दुल कादिर जीलानी के बताए रास्ते पर चलकर दुनिया व आखिरत संवार सकते हैं। उन्होंने गौसे आजम को अल्लाह का महबूब बंदा व वलियों का सरदार बताया। मुफ्ती नौशाद जमाली ने अकीदतमंदों से हजरत सैय्यद अब्दुल कादिर जीलानी सरकार गौसे आजम की जीवन शैली और उनके कार्यों को पढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर शहर पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुबीन, हाफिज आदिल जमील, हाफिज अनस चिश्ती, यूनुस रब्बानी, कारी रसीद, हाफिज रोजिश, हाफिज आरिफ, हाफिज समीर, रमजान अली, मोहम्मद नसीम, रज्जब अली शाह, अबरार खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000000000000000000
कस्बे में शान से निकाला गया ग्यारहवीं शरीफ का जलूस
फोटो- 48
बानपुर। कस्बा में जश्ने गौसे आजम (ग्यारहवी शरीफ) का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया। सुबह बच्चों का जुलूस निकाला गया। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर जामा मस्जिद पहुंचा। इस मौके पर तमाम मुस्लिम समाज ने अपने घरों व कस्बे मुख्य रास्ते को आकर्षक तरीके से सजाया। मुख्य जुलूस जामा मस्जिद से शाम 4 बजे निकाला गया, जो मुख्य बाजार, बस स्टैंड, नई बस्ती, आजादपुरा, खटकियाना मुहल्ला, बड़ा इमाम चौक, छोटा बड़ा जैन मंदिर, किले का मैदान, सानियन मुहल्ला, सहरिया बस्ती, मुस्लिम मोहल्ला व मुख्य बाजार से होता हुआ जामा मस्जिद पर पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed