{"_id":"65e76ecbf6d8f8fd8902d4bb","slug":"the-prime-minister-had-praised-amrit-sarovar-during-mann-ki-baat-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-111409-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रधानमंत्री ने मन की बात के दौरान की थी अमृत सरोवर की प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रधानमंत्री ने मन की बात के दौरान की थी अमृत सरोवर की प्रशंसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अगर नारी चाहे तो कुछ भी कर सकती है, महिला सशक्तीकरण का सटीक उदाहरण विकास खंड महरौनी ग्राम निवारी की प्रधान नेहा बाजपेई हैं। इन्होंने जब घर का चूल्हा चौका छोड़कर गांव के विकास के लिए कमर कसी, तो इनके कार्य की सराहना प्रधानमंत्री ने मन बात के दौरान की, इससे इस गांव का पूरे देश में नाम हो गया है।
विकास खंड महरौनी के ग्राम निवारी को कुछ साल पहले कहें तो कोई नहीं जानता था, यहां तक कि जनपद स्तर के अधिकारी भी इसे साधारण गांव के रूप में ही जानते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अगस्त 2022 को मन की बात के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर में नवनिर्मित शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। ग्राम निवारी में बना ये सरोवर चार एकड़ में फैला हुआ है। सरोवर के किनारे पौधरोपण व 35 फीट ऊंचे तिरंगे की सराहना की थी। फिर क्या था, जनपद ही नहीं पूरे देश की जनता इस गांव को पहचानने लगी। इसके अलावा 23 लाख की लागत से मुक्तिधाम बनाया गया है, मनरेगा से गांव में एक चेकडैम का निर्माण कर सिंचाई की समस्या से निजात दिलाया। उन्होंने इसके अलावा कायाकल्प योजना में विद्यालयों की बाउंड्री वाल का निर्माण कराया है, गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन में भी गांव में बेहतरीन कार्य किए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आईकाॅन अवार्ड से किया गया सम्मानित
ग्राम प्रधान नेहा बाजपेई को आईकॉन अवार्ड 2024 दिया गया है, नई दिल्ली में यह अवार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी को दिया था। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जिला प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से गांव में विकास कार्य कराए हैं, अन्य विकास कार्य भी लंबित हैं, ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
नेहा बाजपेई, ग्राम प्रधान निवारी।