{"_id":"66d4e7e5d90280a8480e7f44","slug":"the-person-who-stole-liquor-box-from-the-contract-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-120182-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ठेका से शराब की पेटी चोरी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ठेका से शराब की पेटी चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ठेका से शराब की पेटी चोरी होने की घटना का महरौनी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो बोरियों में अलग-अलग ब्रांड के चोरी किए गए शराब के क्वार्टर बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम छिल्ला स्थित देसी शराब की दुकान से 22 अगस्त की रात को 55 पेटी चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने सेल्समैन अर्जुन सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने घटना का खुलासा करने के निर्देश महरौनी पुलिस को दिए थे। कोतवाली प्रभारी महरौनी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने शराब की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। सुरागों की कड़ी को आपस में जोड़ा तो चोरी करने वाले आरोपी की पहचान हो गई।
शनिवार रात पुलिस ने वीरन उर्फ वीरेंद्र राजपूत निवासी ग्राम नत्थीखेड़ा थाना पूराकला को चढ़रऊ तिराहा गैस गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो प्लास्टिक की बोरियों में शराब बरामद हुई।