फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Nagar Panchayat's free library has become a companion in the flight of dreams.

Lalitpur News: सपनों की उड़ान की साथी बनी नगर पंचायत की निशुल्क लाइब्रेरी

Mon, 14 Sep 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The Nagar Panchayat's free library has become a companion in the flight of dreams.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। नगर पंचायत क्षेत्र में एक निशुल्क पुस्तकालय संचालित किया जा रही है। यह युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण सहारा बना है। यहां एसएससी, यूपीएससी और पीसीएस जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पुस्तकें उपलब्ध हैं। सरकारी विभागों से संबंधित पुस्तकों का भी संग्रह है। नगर और आसपास के छात्र-छात्राएं नियमित रूप से यहां अध्ययन करते हैं। वे सरकारी नौकरी और बेहतर भविष्य बनाने का सपना देख रहे हैं।
नगर पंचायत पुस्तकालय में विद्यार्थियों को रात में भी अध्ययन की सुविधा मिलती है। पुस्तकालय में एक समय में 50 से 60 छात्र-छात्राओं के बैठने की क्षमता है। प्रतिदिन करीब 25 से 31 युवा नियमित रूप से यहां पढ़ने आते हैं। छात्रों के लिए शांत और अध्ययन के अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। यहां किताबें, टेबल, कुर्सियां, पंखे और कूलर जैसी सुविधाएं हैं। पुस्तकालय में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था भी है। इसके साथ ही वाटर कूलर और पेयजल की सुविधा भी प्रदान की गई है।
विज्ञापन


पुस्तकालय में पढ़कर युवाओं ने हासिल की सरकारी नौकरी
नगर पंचायत के पुस्तकालय में अध्ययन कर कई युवाओं ने सफलता पाई है। सात युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरी मिली, जबकि कई अन्य ने ग्रुप-डी व ग्रुप-सी जैसी परीक्षाएं पास कीं। शांत वातावरण, पर्याप्त समय और निशुल्क अध्ययन सामग्री से विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
पुस्तकालय के साथ कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती हैं। नगर पंचायत प्रायोगिक पुस्तकालय तैयार करा रही है, उसमें जन सहयोग से किताबें उपलब्ध रहेंगी।-मनीष तिवारी, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed