फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The MLA reviewed the development works in the last board meeting of the area Panchayat.

Lalitpur News: विधायक ने की क्षेत्र पंचायत की अंतिम बोर्ड बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

Tue, 14 Jul 2026 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The MLA reviewed the development works in the last board meeting of the area Panchayat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विकास खंड बिरधा में सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में क्षेत्र पंचायत की अंतिम बोर्ड बैठक आयोजित हुई। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बैठक में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में सदर विधायक ने कहा कि क्षेत्र पंचायत ग्रामीण विकास की आधारशिला है। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पेयजल, सड़क, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन, जिला पंचायत सदस्य रामू कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयराम निरंजन, खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed