फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Minister of State said that the overbridge will be lowered towards Piprai Tiraha only

Lalitpur News: राज्यमंत्री ने कहा पिपरई तिराहा की ओर ही उतारा जाएगा ओवरब्रिज

Fri, 27 Jun 2025 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State said that the overbridge will be lowered towards Piprai Tiraha only
- एडीएम व एसडीएम ने की मौके पर जाकर जांच की, नक्शा देखा
विज्ञापन

- धौर्रा में गलत दिशा में ओवरब्रिज उतारने का हो रहा था विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन/ललितपुर। धौर्रा में अब पिपरई तिराहा की ओर ही ओवरब्रिज उतारा जाएगा। इसकी जानकारी राज्यमंत्री ने गांव में मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को दी। ग्रामीण नए नक्शे में दूसरी दिशा में ओवरब्रिज उतारे जाने का विरोध कर रहे थे।

धौर्रा में रेलवे लाइन के ऊपर से राज्य सरकार और रेलवे द्वारा ओवरब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है। बीते 18 जून को रेलवे और राजस्व विभाग के अधिकारी धौर्रा में प्रस्तावित नक्शा लेकर पहुंचे, जहां ग्रामीणों को गलत दिशा में ओवरब्रिज उतारे जाने की बात पता चलने पर उन्होंने विरोध जताया और वहां पहुंचे अधिकारियों को ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि पहले ओवरब्रिज पिपरई तिराहा की ओर से सीधा ऊपर जाने का नक्शा बनाया गया था, जिसे ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने देखा था, लेकिन अब यह ओवरब्रिज दूसरी दिशा में बनाए जाने का नक्शा तैयार किया गया है। यह पता लगने पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए जिलाधिकारी से सही दिशा में ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को एडीएम अंकुर श्रीवास्तव और एसडीएम धौर्रा में जांच के लिए पहुंचे और नक्शा देखकर मौके की पड़ताल की। वहीं मौके पर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ भी पहुंच गए और कहा कि सरकार जनता की मांग से सहमत है और लोगों का भला करना उनका कर्तव्य है। राज्यमंत्री ने कहा कि यह ओवरब्रिज पिपरई तिराहा की ओर से ही बनाया जाएगा। दूसरी दिशा से यह ओवरब्रिज नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed