{"_id":"677d7acb1d9318ca4f04c741","slug":"the-mercury-dropped-to-seven-degrees-people-were-suffering-from-the-biting-cold-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-127239-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पारा सात डिग्री तक गिरा, हाड़कंपाऊ ठंड से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पारा सात डिग्री तक गिरा, हाड़कंपाऊ ठंड से लोग बेहाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। हाड़कंपाऊ ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मंगलवार तड़के पारा सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया, लेकिन धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। शाम को कोहरा पड़ना शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम पारा सात डिग्री तो अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
शहर में मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे तक कोहरा छाया रहा। साढ़े आठ बजे के बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। सुबह दस बजे तक खिली धूप से सर्दी कुछ कम रही, लेकिन दिनभर शीतलहर चलती रही। शाम पांच बजे के बाद फिर से सर्दी बढ़ गई। दो दिनों तक तापमान छह से सात डिग्री तक रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अभी कोहरा और सर्दी बढ़ेगी। लोग सुबह-शाम जहां बाजारों में अलाव जलाकर सेंकते नजर आए, वहीं रात में मुख्य चौराहों व गलियों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते रहे।
0000000000
आज भी रहेगी कड़ाके की सर्दी : मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह कोहरा और दोपहर में धूप रहेगी। करीब तीन किमी की रफ्तार से सर्द हवाओं के चलने से गलन बढ़ जाएगी। न्यूनतम पारा आज भी सात डिग्री रहने का अनुमान है।