फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The measured loss of millions of excavation

खुदाई से नपा को लाखों का नुकसान

Mon, 06 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 06 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अंतर्गत नगरीय सीमा की खराब हुई सड़कों को लाखों रुपये की लागत से सुधारने का काम किया जा रहा है। सीसी, पेवरब्रिक्स के साथ नाले व नालियों का निर्माण कार्य जारी है। नगर में एक संचार कंपनी ने इंटरनेट के माध्यम से व्यापार करने के लिए केबल डालने का काम कर रही है। कंपनी ने नगर पालिका के साथ अन्य विभागों से अनुमति तो ली है, लेकिन खुदाई के नाम पर मनमानी कर रही है, जिन रोड पर उसको खुदाई करनी है, उनको छोड़कर अन्य सड़कों को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि नगर पालिका या किसी अन्य विभाग की सड़क खोदने से पहले संबंधित अवर अभियंता को जानकारी दी जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। सड़क को खोदने के बाद उसी स्थिति में बनाने की भी संबंधित कंपनी की जिम्मेदारी है। लेकिन कंपनी के कर्मचारी नगर में सड़कों को क्षतिग्रस्त करके छोड़ दे रहे हैं, जिससे नगर पालिका को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। कंपनी ने अब तक चौबयाना, गांधीनगर, रावतयाना, सदर पुलिस कोतवाली, कंपनीबाग, सुपरमार्केट आदि स्थानों पर पटरियों को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद मिट्टी से ही नाली को दबा दिया गया है। सोमवार को कंपनी बाग, सीएमओ कार्यालय के आगे अमानक खुदाई की जानकारी होते ही नपा अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा मौके पर पहुंचे और खुदाई पर रोक लगा दी। साथ ही गेंती, फावड़े, केबल व अन्य सामान जब्त कर लिया गया। इस अवसर पर अवर अभियंता विपिन कुमार, वरिष्ठ नजूल लिपिक प्रदीप सौंरयाल सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed