फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The logical understanding of the students will be developed, inclination towards books will be increased.

Lalitpur News: छात्रों की तार्किक समझ को किया जाएगा विकसित, किताबों के प्रति बढ़ाया जाएगा रुझान

Thu, 13 Nov 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The logical understanding of the students will be developed, inclination towards books will be increased.
पुस्तकालयों का कराया जाएगा भ्रमण, प्रार्थना सभा में किताबों का सारांश प्रस्तुत करेंगे छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वैचारिक और तार्किक समझ को विकसित करने के साथ किताबों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए छात्रों को किताब पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुस्तकालय में भ्रमण कराते हुए कहानी, उपन्यास, जीवनी, प्रेरणादायी साहित्य जैसी किताबों का अध्ययन कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर जनपद में इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के छात्रों में वैचारिक व तार्किक समझ को विकसित करने और स्क्रीन टाइम कम करने के लिए किताब पढ़ने को प्रेरित करते हुए रुचि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर राजकीय पुस्तकालयों में उनका भ्रमण कराया जाएगा। इसमें आउट ऑफ सिलेबस वाली कहानी, उपन्यास, जीवनी, प्रेरणादायी साहित्य का अध्ययन कराया जाएगा। इसके साथ पुस्तकालय से हर सप्ताह एक किताब भेजी जाएगी। छात्र इन किताबों का सारांश विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रस्तुत करेंगे। इससे उनका अभिव्यक्ति कौशल बढ़ेगा। वहीं, सर्वाधिक किताब पढ़ने वाले छात्र को विद्यालय द्वारा प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। इसके साथ प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं, प्रतिभागियों को ट्रॉफी या स्मृति चिह्न की जगह अब किताबें दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, छात्रों के प्रोजेक्ट कार्य के लिए किताबों का संदर्भ लेने को प्रोत्साहित किया जाएगा। किताबों पर चर्चा की जाएगी, उनको विचार व कहानियां लिखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। किताबों पर आधारित प्रश्नोत्तरी, निबंध, वर्तनी प्रतियोगिता, दीवार पत्रिका का भी आयोजन किया जाएगा। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed