{"_id":"632226f42097555eb763e387","slug":"the-lives-of-young-children-in-danger-no-fire-extinguishing-arrangements-in-12-schools-lalitpur-news-jhs22878357","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में नौनिहालों की जान...12 स्कूलों में नहीं आग बुझाने के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में नौनिहालों की जान...12 स्कूलों में नहीं आग बुझाने के इंतजाम
विज्ञापन
ललितपुर। लखनऊ के होटल में आग लगने से चार लोगों की मौत के बाद भी जिले के स्कूल संचालक लापरवाही बरत रहे हैं। जिले के 12 स्कूल ऐसे मिले हैं, जिनमें आग से निपटने के इंतजाम ही नहीं हैं। ऐसे में नौनिहालों की जान खतरे में हैं। पिछले दिनों अग्निशमन विभाग द्वारा की गई जांच में खुलासा होने के बाद स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
शहर में ही संचालित हो रहे स्कूलों में अधिकांश स्कूलों में अग्निशमन विभाग के अंतर्गत आग से सुरक्षा के लिए मानकों को ताक पर रखा गया है। यदि स्कूलों में आग लग जाए तो इन स्कूलों में बच्चों को पूरी तरह से सुरक्षित बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। यहां तक कि कई स्कूलों में तो बाहर निकलने के लिए ही पर्याप्त जगह नहीं है। जबकि कई जगह दो मंजिला में स्कूल संचालित हो रहे हैं और ऐसे स्कूल भवनों में मात्र एक ही स्थान से निकलने का इंतजाम है। किसी स्कूल में अग्निशमन यंत्र ही नहीं है।
बीते दिनों अग्निशमन विभाग की चेकिंग में बारह विद्यालयों में आग से बचाव के उपाय एवं आग लगने की दशा में बच्चों को बाहर निकालने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए हैं। विभाग ने ऐसे स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। जांच में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अटल विद्या मंदिर, सिटी प्ले स्कूल, पीएन इंटर कॉलेेज, सिद्घिसागर एकेडमी, वर्णी जैन इंटर कॉलेज, ईसाई मिशन स्कूल, अग्रसेन पब्लिक स्कूल, संस्कार वैली आदि स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विभाग द्वारा सरकारी व निजी भवनों में संचालित विभिन्न संस्थानों में आग से सुरक्षा के लिए तय मानकों की जांच की जा रही है और आग से सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जांच के दौरान बारह निजी व सरकारी स्कूलों में मानकों की अनदेखी होने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
-डा.मतलूब हुसैन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।