फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The key of devotion opens the lock of the palace of salvation: Acharya Nirbhay Sagar

भक्ति रूपी चाबी से मुक्ति महल में लगा ताला खुलता है : आचार्य निर्भय सागर

Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The key of devotion opens the lock of the palace of salvation: Acharya Nirbhay Sagar
- आचार्य संघ का ललितपुर में चातुर्मास के लिए हुआ मंगल विहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


महरौनी। संत आचार्य निर्भय सागर ने कहा कि जो समाज भगवान की भक्ति करता है, परिवार समाज सेवा में लीन रहता है वह भक्त समाज कहलाता है। उन्होंने कहा कि भक्ति रूपी चाबी से मुक्ति महल में लगा ताला खुलता है। वह शुक्रवार को बड़े मंदिर में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
आचार्य श्री ने कहा कि परोपकार और सेवा परिवार के उत्थान का सूत्र है। जिस व्यक्ति के अंदर भक्ति की हवा भरी होती है वह वॉलीबॉल के समान होता है, उसे लोग गिरने नहीं देते बल्कि हाथों-हाथ में लिए रहते हैं। लेकिन जिसके अंदर अहंकार की हवा भरी होती है, वह फुटबॉल के समान होता है उसे कोई हाथ नहीं लगाता है। वह संसार की ठोकर खाता रहता है। अपने जीवन को फुटबॉल नहीं वॉलीबॉल बनाना चाहिए, तभी समाज में इज्जत होगी और स्वर्ग की ओर आत्मा की गति होगी।
विज्ञापन

आचार्य श्री ने कहा कि प्रत्येक संसारी प्राणी आहार, भय, मैथुन और अपरिग्रह संज्ञा से पीड़ित है। इस पीड़ा को धर्म रूप औषधि से दूर किया जा सकता है। उन्होंने बुंदेलखंड की कहावत के अनुसार ‘कहा झांसी गले की फांसी, दतिया गले का हार, ललितपुर तब तक ना छोड़िए जब तक ना हो उद्धार’। पूजा, भक्ति एवं आरती की परंपरा अनादि कालीन है प्रातः काल देव की पूजा करना चाहिए। दोपहर में गुरु को आहार दान रूपी भक्ति करना चाहिए और शाम को संध्याकाल में धर्मशास्त्र की आरती करना चाहिए, यही त्रिकाल वंदना, भक्ति और पूजा है, इसको करने वाला तीन लोक का नाथ बन जाता है। प्रवचन के उपरांत आचार्य संघ की आहारचर्या हुई। तदुपरांत सामायिक करने के पश्चात आचार्य संघ का ललितपुर की ओर चातुर्मास के लिए मंगल विहार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed