{"_id":"6a6a55e55fd07fd2b8012fa2","slug":"the-kanpur-madurai-special-train-will-run-for-another-month-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-160402-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कानपुर-मदुरै स्पेशल ट्रेन एक महीने और चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कानपुर-मदुरै स्पेशल ट्रेन एक महीने और चलेगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कानपुर से मदुरै के बीच चलने वाली कानपुर-मदुरै विशेष साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
रेलवे द्वारा 01925 व 01926 कानपुर-मदुरै विशेष साप्ताहिक ट्रेन को कानपुर उरई, झांसी के रास्ते ललितपुर, भोपाल, नागपुर होते हुए मदुरै के लिए संचालित किया जाता है। इस ट्रेन को अब रेलवे ने अगस्त माह तक विस्तारित किया है। इसके तहत 01925 कानपुर-मदुरै विशेष ट्रेन कानपुर से प्रत्येक बुधवार को चलकर ललितपुर स्टेशन पर उसी दिन दोपहर 1.50 बजे आएगी। यह ट्रेन पांच अगस्त से 26 अगस्त तक इस तरह चलाई जाएगी। वहीं 01926 मदुरै जंक्शन से प्रत्येक शनिवार को चलकर ललितपुर स्टेशन पर रविवार की रात 9.13 बजे आएगी और दो मिनट के ठहराव के बाद झांसी, उरई के रास्ते कानपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन आठ अगस्त से 29 अगस्त तक इस तरह संचालित होगी। पीआरओ रेलवे झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर-मदुरै विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे किए गए हैं। यह साप्ताहिक ट्रेन अगस्त में भी चलाई जाएगी।