फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The issue of providing employment to farmers in solar plants will be raised: MLA

सोलर प्लांट में किसानों को रोजगार देने का उठाया जाएगा मुद्दा : विधायक

Fri, 28 Mar 2025 12:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The issue of providing employment to farmers in solar plants will be raised: MLA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। विकास खंड सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार के 10 वर्ष और प्रदेश सरकार के आठ वर्षों में हुए विकास कार्यों के बारे में विधायक रामरतन कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने जानकारी दी।

विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने ललितपुर जनपद में मेडिकल कॉलेज, बल्क ड्रग पार्क, हवाई पट्टी, पवा पावर प्लांट समेत तमाम बड़ी योजनाएं देकर जिले के विकास की तस्वीर बदल दी है। सुशासन और सुरक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश की सरकार देश की अन्य राज्यों की सरकार से बेहतर काम कर रही है। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि बीजेपी की केंद्र और राज्य की सरकार ने किसान, मजदूर और गरीबों के हितों का विशेष ध्यान रखते हुए सभी के उत्थान एवं कल्याण के लिए योजनाएं दी हैं।
विज्ञापन

पवा सोलर प्लांट में अधिग्रहीत किसानों की भूमि के बदले रोजगार न मिलने और कंपनी द्वारा दूसरी कंपनी से अनुबंध करने के प्रश्न पर विधायक ने कहा कि इस बारे में जानकारी करेंगे और ऐसा होगा तो किसान हित सर्वोंपरि मानते हुए यह मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। प्लांट में अधिगृहीत किसानों को रोजगार दिलाने का काम किया जाएगा। रीयल टाइम खतौनी से किसानों को हो रहे नुकसान की बात पर नेताओं ने कहा कि यह मुद्दा जिलाधिकारी के समक्ष रखा जा चुका है। शीध्र ही जनपद के किसानों को इससे राहत मिलने की संभावना है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरज पटैरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed