फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The irrigation department will secure the land below the Govind Sagar dam.

Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के नीचे की जमीन को सिंचाई विभाग करेगा सुरक्षित

Thu, 05 Feb 2026 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The irrigation department will secure the land below the Govind Sagar dam.
1.20 करोड़ की कार्ययोजना को मिली स्वीकृति, बाउंड्रीवाल बनाना हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गोविंद सागर बांध के डाउन स्ट्रीम (नीचे की जमीन) में सिंचाई विभाग की काफी जमीन पड़ी हुई है। इसे सुरक्षित करने के लिए अब सिंचाई विभाग यहां बाउंड्रीवाल बनाएगा। इसे बनाने के लिए करीब 1.20 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को स्वीकृति मिली थी। निविदा प्रक्रिया के बाद यहां बाउंड्रीवाल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
सिंचाई विभाग की जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन पड़ी हुई हैं। इसके साथ बांध के डाउन स्ट्रीम में भी जमीनें हैं। इनमें कुछ पर आवासीय कॉलोनी बनी है तो कुछ पर सिंचाई विभाग का सीमांकन है। राजघाट निर्माण खंड अंतर्गत आने वाले गोविंद सागर बांध के डाउन स्ट्रीम में विभाग की काफी जमीन पड़ी हुई है। इसे अतिक्रमण से बचाने और कब्जा रोकने के लिए विभाग ने उक्त जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर सुरक्षित रखने के लिए 1.49 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर भेजी थी लेकिन 1.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके बाद निविदा प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

राजघाट निर्माण खंड में तैनात सहायक अभियंता मनोज त्रिपाठी ने बताया कि बांध के डाउन स्ट्रीम में विभागीय जमीन पड़ी हुई थी। उक्त जमीन पर अतिक्रमण और कब्जा से बचाने के लिए बाउंड्रीवाल बनाकर सुरक्षित किया जा रहा है। यह जमीन कई एकड़ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed