फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The incoming whistle of Galla Mandi sub-centre blew, power cut in the city for 11 hours

Lalitpur News: गल्ला मंडी उपकेंद्र की इनकमिंग सीटी फुंकी, 11 घंटे गुल रही शहर में बिजली

Sun, 08 Jan 2023 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The incoming whistle of Galla Mandi sub-centre blew, power cut in the city for 11 hours
ललितपुर। गल्लामंडी स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र में रविवार सुबह करीब छह बजे तेज आवाज से साथ इनकमिंग सीटी फुंक गई। इससे शहर के आठ फीडरों की बिजली गुल हो गई। इसके चलते करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने सीटी को बदलवाने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद करीब 11 घंटे बाद शाम पांच बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन

गल्लामंडी उपकेंद्र से आठ फीडर जुड़े हैं। रविवार सुबह चंदेरा और पांच नंबर फीडर की इनकमिंग सीटी तेज आवाज के साथ फुंक गई। जानकारी लगते ही अवर अभियंता केके वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। बताया जाता है कि सीटी से निकली आग से आसपास लगी अन्य फीडरों की सीटी बाल-बाल बच गई। अधिशासी अभियंता विमल कुमार के निर्देश पर नझाई बाजार उपकेंद्र के अवर अभियंता त्रिलोकी मलेसिया सहित विद्युत कर्मचारी उपकेंद्र पर पहुंचे और सीटी की मरम्मत शुरू की है। इसके चलते फीडर एक, पिसनारी, गोविंद नगर और फीडर चार सहित अन्य दो फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन

सीटी ब्लास्ट होने के चलते शहर के इलाइट चौराहा, विवेक नगर, बंशीपुरा, रामनगर, पिसनारी, आजाद नगर, बसंत विहार कॉलोनी, झांसीपुरा, तलैयापुरा, सिविल लाइन समेत 50 मोहल्लों के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इन इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया। साथ ही अन्य कार्य भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर नहीं चली, हैंडपंपों पर रही भीड़
बिजली गुल होने के चलते मोटर न चल पाने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही हैंडपंपों पर भी भीड़ नजर आई। वहीं लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी भटकना पड़ा।
रोड़ा मे आधा घंटा बिजली नहीं आई
शाम पांच बजे इनकमिंग सीटी बदले जाने के बाद बिजली आपूर्ति चालू की गई। जिसके कुछ ही समय बाद तालबेहट में तार टूटने से रोड़ा से शट डाउन लिया गया। इससे शहर में दोबारा बिजली गुल हो गई। जिसके बाद शाम को साढ़े पांच बजे के बाद दोबारा बिजली आई।
मंडी सब स्टेशन पर इनकमिंग सीटी में ब्लास्ट होने से आपूर्ति बाधित रही। शाम को पांच बजे सीटी ठीक होने पर आपूर्ति शुरु की गई। - विमल कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम

शहर में सुबह से ही बिजली जाने से दुकानदारों को भी समस्या रही। अधिकांश लोगों के कार्य प्रभावित रहे। - महेंद्र जैन मयूर, चेयरमैन, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
बिजली नहीं होने से पानी का संकट अधिक हो गया है। लोगों को हैंडपंप पर भीड़ से जूझकर पानी जुटाना पड़ा। - मुकेश रजक
बिजली आपूर्ति सुबह से ही बाधित होने से मोटर नहीं चल सकी। पूरे दिन लोग परेशान रहे। - अनुराग जैन, शैलू
वार्ड के अधिकांश क्षेत्र के घरों में निजी बोरिंग हैं। बिजली गुल होने से मोहल्लावासियों को अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। - कुंजलता कुशवाहा
सुबह से ही बिजली गुल होने से पढ़ाई भी प्रभावित रही। दोपहर तक बिजली न आने पर हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। - प्रियंका राजपूत, छात्रा
बिजली न आने से घर का काम प्रभावित रहा। रविवार को सारे काम निपटाने होने हैं। कपड़ों की धुलाई तक नहीं कर सके। - रश्मि, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed