फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The in-charge infused enthusiasm among the party workers during the organizational formation meeting.

Lalitpur News: संगठन सृजन बैठक में प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Thu, 13 Aug 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The in-charge infused enthusiasm among the party workers during the organizational formation meeting.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी-सिलावन। नगर में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बुंदेलखंड प्रभारी छत्तीसगढ़ विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की गई। बुंदेलखंड प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में जुटें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी समय में कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। पदाधिकारियों ने भी संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे और प्रभारी के साथ विचार-विमर्श किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, सूर्यप्रताप सिंह जमींदार, दयाशंकर, मोहन सिंह चंदेल, दिनेश रजक, अवधेश खरे, शिशुपाल सिंह लोधी, अखिलेश मलैया, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सेन सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed