फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The impact of climate change is now clearly visible.

Lalitpur News: जलवायु परिवर्तन का प्रभाव अब स्पष्ट दिख रहा

Mon, 05 Oct 2026 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 05 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The impact of climate change is now clearly visible.
तालबेहट। युवा जलवायु परिवर्तन साइकिल संदेश यात्रा रविवार को तालबेहट पहुंची। इसका उद्देश्य युवाओं, किसानों और ग्रामीण समुदाय को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। यह यात्रा झरर घाट से शुरू होकर कड़ेसरा कला होते हुए तालबेहट पहुंची। बताया गया कि यात्रा 10 अक्तूबर को छतरपुर जिले के बक्सवाहा स्थित बढ़गढ़ धाम पहुंचेगी।
विज्ञापन


कड़ेसरा कला के तालाब पर नगर पंचायत तालबेहट के अध्यक्ष पुनीत सिंह ने साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव अब गांवों और किसानों के जीवन में स्पष्ट दिख रहा है। बदलते मौसम से खेती और जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। युवाओं ने ग्रामीणों को अनियमित वर्षा, बढ़ते तापमान और सूखे के प्रभावों की जानकारी दी। किसानों ने बताया कि मौसम में बदलाव से फसलों की बोआई और कटाई का समय प्रभावित हो रहा है। समय पर बारिश न होने या अचानक तेज बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों के अनुसार, बारिश की अनिश्चितता से खेती अधिक जोखिमपूर्ण हो गई है। संवाद में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


यात्रा इसके बाद तालबेहट स्थित महादेव मंदिर पहुंची। यहां जल, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। नमामि गंगे परियोजना के समन्वयक केतन दुबे ने इसमें अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी है। तालाब, नदियां और अन्य जल स्रोत ग्रामीण जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में शामिल युवाओं ने लोगों से पानी की बर्बादी रोकने की अपील की। उन्होंने तालाबों और अन्य जल स्रोतों को संरक्षित रखने को कहा। पेड़-पौधों की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने का आग्रह किया। युवाओं ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का संबंध पानी, खेती और रोजगार से है। यह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। यात्रा में प्रशासक ज्ञान सिंह यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed