फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tiger Cricket Club and Bharat Cricket Club won their league matches.

Lalitpur News: टाइगर क्रिकेट क्लब और भारत क्रिकेट क्लब ने जीते लीग मैच

Mon, 05 Oct 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 05 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tiger Cricket Club and Bharat Cricket Club won their league matches.
मैच की रणनीति बनाते खिलाड़ी
ललितपुर। भारत क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ। इसमें टाइगर क्रिकेट क्लब मऊ और भारत क्रिकेट क्लब ललितपुर ने अपने-अपने मुकाबले जीते। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए इन मैचों को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी पहुंचे।
विज्ञापन

पहला मुकाबला पावर प्लांट ललितपुर और टाइगर क्रिकेट क्लब मऊ के बीच हुआ। पावर प्लांट ललितपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 85 रन बनाए। हिमांशु तिवारी ने सर्वाधिक 22 रन का योगदान दिया। टाइगर क्रिकेट क्लब मऊ की ओर से मानसिंह ने 3 विकेट लिए। जवाब में टाइगर क्रिकेट क्लब मऊ ने 17.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 86 रनों का लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। बॉबी कंजर ने 23 रन बनाए। पावर प्लांट ललितपुर के सनी सप्रू ने 5 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला भारत क्रिकेट क्लब ललितपुर और इलेवन ब्रदर्स ललितपुर के मध्य खेला गया। इलेवन ब्रदर्स ललितपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 138 रन बनाए, जिसमें यशवर्धन ने सर्वाधिक 36 रन का योगदान दिया। जवाब में भारत क्रिकेट क्लब की शुरुआती पारी लड़खड़ाने के बाद योगेश पाठक ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 37 बॉल में 54 रन की अहम पारी खेलकर 19.5 ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने। इस अवसर पर पवन परमार, शत्रुघन यादव, पुष्पेंद्र राजा बरदेही सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मैच की रणनीति बनाते खिलाड़ी

मैच की रणनीति बनाते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed