{"_id":"6ac2b89c7ffbbf7b310f96d4","slug":"those-responsible-at-the-medical-college-are-not-discharging-their-duties-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-164462-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदार नहीं कर रहे अपने दायित्व का निर्वहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदार नहीं कर रहे अपने दायित्व का निर्वहन
Mon, 05 Oct 2026 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदारों की लचर कार्यप्रणाली से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। इससे मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात स्थानीय कंपनी बाग में आयोजित बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में संगठन के पदाधिकारी सुधेश नायक ने कही।
बैठक में वक्ताओं ने कहा मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदारों की अनियमितताओं के चलते पूर्व में तैनात स्थल पर कार्रवाई की गई थी। अब यहां मेडिकल कॉलेज भी घोर अव्यवस्था का केंद्र बन गया है। कई चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ सांठ-गांठ कर नदारद बने हुए हैं। यही नहीं मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। कई मामलों में जांच बिठाई गई, जिसमें टाल-मटोली कर दी गई। अन्य वक्ताओं ने कहा इमरजेंसी से मरीजों को रेफर किया जा रहा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाए। अन्यथा संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान राजकुमार कुशवाहा, फूलचंद रजक, कदीर खान, पहाड़ सिंह, गफूर, संजू राजा, आशीष चौहान, संजय चौहान, सुरेश झा आदि मौजूद रहे।