{"_id":"6887c8351e58d9faeb02a70a","slug":"the-hopes-of-development-of-the-forts-of-the-district-arose-after-they-attended-the-pms-address-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-139846-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिले के किलों को पीएम के उद्बोधन में शामिल होने से जागी विकास की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिले के किलों को पीएम के उद्बोधन में शामिल होने से जागी विकास की उम्मीद
विज्ञापन
- वर्तमान में किलो का 12 करोड़ की लागत से हो रहा है सौंदर्यीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में प्राचीन किले हैं, इनको पर्यटन विकास योजना के तहत सौंदर्यीकरण के लिए चयनित किया गया है। इसमें बानपुर, सौंरई, मड़ावरा व बालाबेहट के किलों को शामिल किया है। इन सभी पर सौंदर्यीकरण का कार्य पर्यटन विकास निगम करा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन में इन किलों के जिक्र से अन्य विकास कार्य की उम्मीद जाग चुकी है।
जनपद में कई प्राचीन व ऐतिहासिक स्थल हैं, जिले की किलों की ओर राज्य सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। जिले में चार किलों पर 12 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। हालांकि जिले के इतिहास का उल्लेख प्रधानमंत्री ने मन बात कार्यक्रम के दौरान किया था। उन्होंने जिले के इतिहास व यहां पर प्राचीन किलों के बारे में कहा था। प्रधानमंत्री के संज्ञान में आने के कारण अब माना जा रहा है कि जिले की किलों की हालत में सुधार होने की उम्मीद है। जिस प्रकार से इन किलों के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। उसी प्रकार अब किलों के जीर्णोद्धार की भी उम्मीद मिल सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
दो किलो को पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा तैयार
जिले में पीपीपी मॉडल पर हैरिटेज होटल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव पास हो गया है। जिले में बालाबेहट व तालबेहट के किलों को इस योजना के तहत चयनित किया गया। इन दोनों किलों के हैरिटेज होटल के रूप में विकसित होने से यहां पर पर्यटकों का आकर्षण होगा। साथ ही उन्हें प्राचीन किलों में रहने का अनुभव भी मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन किलों पर हो रहा सौंदर्यीकरण का कार्य
किले का नाम - धनराशि
बालाबेहट किला - 4.60 करोड़
सौरई किला - 1.58 करोड़
मड़ावरा किला- 2.40 करोड़
बानपुर किला - 3.52 करोड़
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इससे पूर्व निवाई अमृत सरोवर का पीएम मन की बात में कर चुके हैं जिक्र
प्रधानमंत्री की जुबान पर जनपद का नाम दूसरी बार मन की बात में आया है, इससे पूर्व उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में महरौनी विकास खंड अंतर्गत ग्राम निवाई निर्मित अमृत सरोवर की खूबसूरती को सराहा था। इसके बाद जैसे पूरे प्रशासन ने उसकी खूबसूरती को चार चांद लगा दिए थे। ऐसे में अब जनपद के किलों की स्थिति में भी सुधार के आसार नजर आने लगे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में चार किलों पर सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, साथ ही दो किलों को हैरिटेज होटल के रूप में विकसित करने योजना में शामिल किया है।-हेमलता, जिला पर्यटन अधिकारी।