फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The goal of recovery of 12.60 million

12.60 करोड़ की वसूली का लक्ष्य

Thu, 16 Jul 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 16 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जनपद में हर माह विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत वसूली के लिए अभियान चलाकर राजस्व वसूली की जाती है। इसके लिए उपखंड अधिकारियों द्वारा अवर अभियंताओं के नेतृत्व में टीमें बनाकर घर-घर जाकर वसूली की जाती है। विद्युत वसूली के लिए घरेलू व कामर्शियल उपभोक्ताओं को हर माह की 10 तारीख को लखनऊ से डाटा आने के बाद कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से विद्युत बिलिंग कराई जाती है। जबकि, बड़े संयोजनों के विद्युत बिल विभाग द्वारा एमआरआई कराने के बाद उपभोक्ताओं को दिए जाते हैं। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा राजस्व वसूली की जाती है। इसके लिए अधिकारियों के निर्देश पर अधिशासी अभियंता द्वारा हर उपखंड अधिकारी को बिजली खपत के अनुसार राजस्व वसूली करने के लिए निर्धारित लक्ष्य दिया जाता है, लेकिन बहुत कम ही ऐसा होता है कि अधिकारियों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष शत- प्रतिशत राजस्व वसूली की जा सकी हो। इसमें काफी हद तक पूर्व से चली आ रही विभागीय कार्यप्रणाली जिम्मेदार है, जिसकी वजह से विभाग द्वारा शत- प्रतिशत राजस्व वसूली प्रभावित बनी रहती है। इसी के चलते जून माह में दिए गए राजस्व वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद के तीनों उपखंड अधिकारियों द्वारा काफी कम राजस्व वसूली की जा सकी। यह आंकड़े हर माह विभाग द्वारा कार्पोरेशन को भी भेजे जाते हैं। इसके चलते अधिकारियों द्वारा मई व जून माह में काफी कम राजस्व वसूले जाने पर नाराजगी भी व्यक्त की गई थी। स्थिति यह रही कि पिछले माह जिले की कुल राजस्व वसूली साढ़े छह करोड़ रुपए रही, जबकि नौ करोड़ रुपये की वसूली होनी चाहिए थी।

इसे गंभीरता से लेते उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अब अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने विगत दो महीने के बकाया लक्ष्य को जुलाई माह में समाहित करके तीनों उपखंड अधिकारियों को 12.60 करोड़ रुपए राजस्व वसूलने का लक्ष्य दिया है। इसके अंतर्गत उपखंड अधिकारी प्रथम को 4.20 करोड़ रुपये, उपखंड अधिकारी द्वितीय को 6.30 करोड़ रुपए और उपखंड अधिकारी तृतीय को 2.10 करोड़ रुपए के राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि, यदि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत उपखंड अधिकारी प्रथम द्वारा जून माह में करीब डेढ़ करोड़ रुपए का राजस्व वसूल किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed