फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Forest Department's flying squad seized a tractor-trolley.

Lalitpur News: वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Fri, 29 May 2026 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The Forest Department's flying squad seized a tractor-trolley.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध कटान की सूचना पर बृहस्पतिवार को वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने हनौता क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। टीम ने वाहन को जब्त कर कोतवाली परिसर में खड़ा करवा दिया, जबकि मौके से दो युवकों को भी हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, वन कर्मियों की कथित मिलीभगत और अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में अवैध कटान का सिलसिला लंबे समय से जारी था। कड़ेसराकलां वीट के हनौता क्षेत्र में अवैध कटान की सूचना पर डिप्टी रेंजर मनीष गौड़ के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर घेराबंदी की।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक और उसके साथी लकड़ी से लदे वाहन को पलटकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन वन विभाग की टीम ने मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और दोनों युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वाहन में प्रतिबंधित लकड़ी भरी हुई थी। टीम प्रभारी मनीष गौड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed