फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The forest department sent back 20 cameras that were brought to keep an eye on tigers

Lalitpur News: बाघों पर नजर रखने के लिए आए 20 कैमरे वन विभाग ने वापस भेजे

Sun, 08 Jun 2025 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The forest department sent back 20 cameras that were brought to keep an eye on tigers
ललितपुर। जिले में बाघ की पुष्टि होने पर उनकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने 20 कैमरे जिले में भेजे थे, जो वापस चले गए हैं। इन कैमरों को विशेषकर बाघ की गतिविधि देखने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

जैव विविधता के अध्ययन के लिए जंगलों में 18 ट्रैप कैमरे गौना व मड़ावरा रेंज में लगाए गए थे। इन कैमरों में एक वर्ष पूर्व जुलाई में बाघ के जोड़े की तस्वीर कैद हुई थी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई, फिर अगस्त में इन कैमरों को चेक किया गया, जिसमें एक बार फिर बाघ की तस्वीरें आईं। जब इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई, तो बाघ का इलाका जानने के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) ने 20 कैमरों को जनपद में भेजा। इन कैमरों को वहां लगाया गया, जहां बाघ की तस्वीरें कैद हुई थीं। छह माह तक इन कैमरों में कोई तस्वीर कैद नहीं हुई तो डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इन कैमरों को वापस ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed