फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The first rain exposed the reality of drain cleaning, waterlogging in many places

Lalitpur News: पहली बारिश में नाला सफाई की खुली पोल, जगह-जगह जलभराव

Tue, 17 Jun 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The first rain exposed the reality of drain cleaning, waterlogging in many places
पड़ताल
विज्ञापन

- नगर पालिका प्रशासन के नाली व नालों की सफाई के दावों की खुली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका प्रशासन ने मानसून से पहले छोटे व बड़े 42 नालों की सफाई का दावा किया था लेकिन सोमवार को कुछ देर हुई बारिश ने सफाई के दावों की पोल खोल दी। शहर में कई गलियों में जलभराव हो गया। वहीं, मुख्य सड़क के फुटपाथ पर जमा हुए पानी से राहगीरों को आवागमन तक में परेशानी हुई। ऐसे में पालिका की सफाई व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
---
फोटो-01
नई बस्ती में बढ़ी परेशानी
शहर के नईबस्ती मोहल्ला में शिशु मंदिर के पास पहले ही निकासी न होने से दूषित पानी जमा बना हुआ था। बारिश होने से आए पानी से मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां सड़कों पर पहले ही जलभराव था, अब पानी बढ़ने से किनारे की पट्टी भी डूब गई है। इससे निकलना तक मुश्किल हो रहा है। बच्चों को निकलने में गिरने का भय बना हुआ है। इसके बाद भी निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

फोटो-02
पानी की टंकी के पास फुटपाथ पर जमा पानी
शहर के मुख्य मार्ग में सदर कांटा से बड़ी पानी टंकी मार्ग में रानीबाग की ओर फुटपाथ में बारिश का पानी जमा हो गया। पानी की निकासी न होने से फुटपाथ पर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इससे दुकानदारों को भी निकलने में परेशानी हो रही है। साथ ही राहगीरों को भी आवागमन की समस्या बनी हुई है। ऐसे में सड़क पर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो-03
कलक्ट्रेट रोड पर जमा पानी
कलक्ट्रेट रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास सड़क पर पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। सड़क पर ब्रेकर बनने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो गया है। वाहनों की निकासी में राहगीरों के ऊपर आ रहा है। वहीं बाइक सवारों को भी समस्या हो रही है।
---
फोटो-04
दम्मू के कुआं के पास जमा पानी से पनपा आक्रोश
आजादपुरा तृतीय में दम्मू के कुआं के पास पहले ही जमा पानी से लोग परेशान थे। मानसून की पहली बारिश होते ही गली में बढ़े पानी से समस्या विकराल हो गई। हालत यह रही कि गली में दूषित पानी बढ़ने से सुरक्षित निकलना मुश्किल हो गया। इससे मोहल्लावासियों में आक्रोश पनप गया। महिलाओं ने बताया कि जिलाधिकारी से समस्या निदान की मांग करेंगे।
---
फोटो-05
शिशु मंदिर के आगे गली में हुआ जलभराव
नगर पालिका के आजादपुरा में शिशु मंदिर के आगे गली में जलभराव हो गया। गली में लगभग एक फिट पानी जमा होने से आवागमन की समस्या हो गई है। गली के वाशिंदे दूषित पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। बच्चों को निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली की ढाल गलत दिशा में कर दी है। इससे पानी नहीं निकल पा रहा है।

00000000000000000
बारिश में पानी जमा न हो, इसके लिए नाला व नालियों की सफाई की गई है। कुछ मोहल्लों में पानी जमा होने की समस्या सामने आई है। टीम भेजकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed