फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The financial rights of the village head of Karmai were seized and a committee was formed.

Lalitpur News: ग्राम करमई के प्रधान के वित्तीय अधिकार किए सीज, कमेटी का हुआ गठन

Sun, 08 Feb 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The financial rights of the village head of Karmai were seized and a committee was formed.
प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम प्रधान करमई पर ग्रामीणों ने शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इसकी प्रथम दृष्टया जांच में प्रधान दोषी पाए गए। इसमें 65999 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई। जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करते हुए ग्राम पंचायत के संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
ग्रामवासी जुगल, सुरेश और जागीदार ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें ग्राम प्रधान इमरत अहिरवार पर भ्रष्टाचार व शासकीय धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए। जिलाधिकारी ने इसकी विभागीय जांच कराई। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारी सीज कर दिए। साथ ही विस्तृत जांच जिला उद्यान अधिकारी, एई पीडब्लूडी रोहित त्रिपाठी को सौंपी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में वित्तीय कार्य करने के लिए गठित संचालन समिति में संतोष पंडा को अध्यक्ष, गोमती व प्रभांशु नायक को सदस्य नामित किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह ने बताया कि शिकायत आधार जांच के बाद जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। अंतिम जांच रिपोर्ट के बाद रिकवरी का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed