{"_id":"67a50480f54f48620d0c50b7","slug":"the-farmers-union-staged-a-sit-in-for-the-fourth-day-over-the-payment-for-peanut-purchase-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-129157-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: किसान संघ ने मूंगफली खरीद के भुगतान को लेकर चौथे दिन दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: किसान संघ ने मूंगफली खरीद के भुगतान को लेकर चौथे दिन दिया धरना
Fri, 07 Feb 2025 12:20 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर माने, एक सप्ताह करेंगे इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भारतीय किसान संघ द्वारा मूंगफली खरीद एवं अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भी धरना प्रदर्शन किया, लेकिन एसडीएम के आश्वासन पर वह मान गए और चेतावनी दी कि वह एक सप्ताह इंतजार करेंगे और उनकी मांगें नहीं मानी तो वह एक सप्ताह बाद फिर से बैठक कर आगामी रणनीति पर निर्णय करेंगे।
भारतीय किसान संघ द्वारा बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी कलक्ट्रेट चौराहा पर सदनशाह रौड किनारे फुटपाथ पर मूंगफली की खरीद का भुगतान कराए जाने, वर्ग तीन की जमीन वर्ग एक में हस्तांतरित किए जाने, उड़द की नष्ट फसल की राहत राशि किसानों को दिलाए जाने, एमएसपी पर किसानों की मूंगफली खरीद कराए के मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराए जाने, खरीफ की फसल अतिवृष्टि व ओलावृष्टि की सर्वे जांच राहत दिलाए जाने, नहरों का पानी सिंचाई के लिए टेल तक पहुंचाने की मांग की गई।
लगातार चार दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन और किसानों की समस्याओं को देखते हुए एसडीएम ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसान संघ के पदाधिकारियों की समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि जिन किसानों के 6आर नहीं मिल रहे हैं, उनको शीघ्र 6आर दिए जाएंगे। बताया कि एसडीएम ने एक सप्ताह में 6 आर दिलाने और मूंगफली का भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।जिसके चलते भारतीय किसान संघ ने अपना अनशन स्थगित कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में भुगतान नहीं कराया जाता है तो वह बैठक कर आगे की रणनीति पर निर्णय करेंगे। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, परशुराम, नवीन जैन, हरपाल सिंह, अनिल कुमार, रामसिंह, हरिओम राजपूत, महेश प्रसाद, राघवेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।