{"_id":"5e470bc88ebc3ee6134d8deb","slug":"the-family-memberrs-of-the-girls-who-died-i-n-the-accident-raised-a-demand-for-compensation-lalitpur-news-jhs1601194120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में मरने वाली छात्राओं के परिजनों को मुआवजे की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में मरने वाली छात्राओं के परिजनों को मुआवजे की मांग उठी
विज्ञापन
नेहरू महाविद्यालय के गेट पर बैठे एनएसयूआई के छात्र
- फोटो : LALITPUR
ललितपर। नेहरू महाविद्यालय और श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय की छात्राओं की बस की टक्कर से हुई मौत के मामले में छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों मृतक छात्राओं के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और हाइवे पर फुटओवर ब्रिज बनवाने की मांग की।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी के नेतृत्व में छात्रों ने कालेज के पास प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि छात्रा ज्योति यादव और नंदनी झा हाईवे पर सड़क के किनारे खड़ी होकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी बस ने दोनों छात्राओं को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। दोनों छात्राओं के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता राशि दी जाए।
इस मार्ग पर पांच महाविद्यालय हैं। बार-बार ऐसी घटनाएं न हों, इसलिए जल्द से जल्द फुटओवर ब्रिज बनवाया जाए तथा ट्रैफिक बेरीकेटिंग की व्यवस्था की जाए।
इसके बाद में एसडीएम रमेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर छात्रों का ज्ञापन लिया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर विकास झा, मोहित खटीक, रवि पंथ, संजय राजा, संदीप चौबे, गीता कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा, दीपा सिंह, आंचल कुशवाहा, रितिक कुमार सिंह, रोहित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्राम पनारी निवासी महेंद्र ने घटांघर पर धरना देकर सागर - झांसी हाइवे पर दुर्घटनाएं रोकने की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सागर- झांसी हाइवे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मोहल्ला खिरकापुरा में हाइवे पर एक सिग्नल लगाने, कैलगुंवा हाइवे पर सिग्नल लगाने और बड़ी नहर के पास सिग्नल लगाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि सिग्नल लग जाने से दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी आ जाएगी।