फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The district's rank in developed India improved, 90 thousand people registered their feedback.

Lalitpur News: विकसित भारत में जनपद की रैंक में हुआ सुधार 90 हजार लोगों ने दर्ज कराया अपना फीडबैक

Sat, 08 Nov 2025 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The district's rank in developed India improved, 90 thousand people registered their feedback.
ललितपुर। प्रदेश सरकार विकसित भारत योजना के तहत 2047 तक विकास का खाका तैयार कर रही है, इसमें आम नागरिकों से 12 सेक्टरों में सुझाव मांगे गए हैं। इसमें जनपद में करीब एक सप्ताह पहले 74 वें स्थान पर था, लेकिन अब स्थिति में सुधार कर 24वें स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार विकसित भारत योजना के तहत सरकार ऑनलाइन पोर्टल पर लोगों से सुझाव मांग रही है। इसमें 12 सेक्टरों पर सुझाव मांगे गए हैं। इस योजना के तहत विजन डॉक्यूमेट 03 थीम-अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर-कृषि एवं संबद्ध, पशुधन सरक्षण, औद्योगिक विकास आईटी एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिक, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयार किया जाएगा। इसके लिए जनपद के लोगों ने काफी अच्छा रुझान दिखाया है। ग्रामीण इलाकों में लोगों से संपर्क कर ग्राम्य विकास विभाग ने उनके सुझाव जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है। अभी तक जिले में करीब 90 हजार लोग अपनी राय दे चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ ने लोगों से अपील की है, वह अधिक से अधिक सुझाव पोर्टल के माध्यम से सरकार को दें, जिससे लोगों के सुझाव के अनुरूप विकसित भारत का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed