{"_id":"64b83e69c59ab42a5c0c0154","slug":"the-district-ranks-sixth-in-the-state-in-getting-work-done-on-37-priority-points-of-the-chief-minister-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-1093-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मुख्यमंत्री के 37 प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर काम करवाने में जनपद प्रदेश में छठवें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मुख्यमंत्री के 37 प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर काम करवाने में जनपद प्रदेश में छठवें स्थान पर
Thu, 20 Jul 2023 01:22 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में झांसी मंडल प्रथम स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री के 37 प्राथमिकता बिंदुओं पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर प्रदेश में जनपद छठवीं रैंक पर है। जबकि झांसी मंडल का प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जनपद में विभिन्न विभागों के द्वारा विकास कार्य की योजनाएं चलाई जा रही है। इनमें से मुख्यमंत्री के 37 बिंदुओं को लेकर जिलाधिकारी प्रतिमाह समीक्षा लेते हैं।
जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों सहित अन्य योजनाओं के विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं। यह कार्य अलग-अलग विभागों के जरिए किए जा रहे है। इन कार्यों में से मुख्यमंत्री के 37 बिंदुओं वाले काम भी शामिल है।
इन 37 बिंदुओं के कामों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के आदेश शासन स्तर से जारी है। इन कामों की समीक्षा प्रतिमाह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में की जाती है। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले 37 कामों की कार्यों की प्रगति शासन स्तर से जानी जाती है। साथ ही प्रदेश के जनपदों को लेकर एक मेरिट भी बनाई जाती है।
विज्ञापन
शासन की इस मेरिट में जनपद प्रदेश में छठवीं रैंक पर है। यहां पर मुख्यमंत्री के 37 बिंदुओं पर हो रहे कामों की प्रगति 72 फीसदी आंकी गई। इस प्रकार से इस मेरिट में झांसी मंडल प्रदेश में नंबर वन पर आया है। प्रदेश में छठवीं रैंक आने के बाद भी जिलाधिकारी आलोक सिंह ने सभी विभागों को प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं।