फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The District Panchayat President found deficiencies in the CHC during inspection

Lalitpur News: जिला पंचायत अध्यक्ष को निरीक्षण में सीएचसी पर मिलीं कमियां

Fri, 28 Mar 2025 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The District Panchayat President found deficiencies in the CHC during inspection
गोद लिए अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा (ललितपुर)। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्साधीक्षक के न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दूरभाष पर अधिकारियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला बना हुआ है। यहां पर सफाई व्यवस्था व पेयजल व्यवस्था ही नहीं चिकित्सा सेवाएं तक नहीं मिल पा रही थीं। बीते दिन मरीजाें को उपचार के लिए लगभग एक से दो घंटे तक चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में मरीज उपचार के लिए परेशान हो गए। समस्या को लेकर अमर उजाला ने 27 नवंबर को पेज नंबर दो पर ‘ओपीडी में समय से नहीं बैठते चिकित्सक, भटक रहे मरीज’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इस पर गोद लिए सीएचसी बिरधा का जिला पंचायत अध्यक्ष ने निरीक्षण किया। इसमें अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। मौके पर सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक के न मिलने से उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर मरीजों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed