{"_id":"6750b8dcff7d05ede209a7b4","slug":"the-district-got-the-first-place-in-igrs-complaint-settlement-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-125219-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में जनपद को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में जनपद को मिला पहला स्थान
Thu, 05 Dec 2024 01:47 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में जनपद की रैकिंग आयी 96.15 प्रतिशत, डीएम ने दी सभी अधिकारियों को बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। समंवित जन शिकायत प्रणाली (आईजीआरएस) शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनपद को माह नवम्बर में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में जनपद को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। अब तक जनसुनवाई पोर्टल पर 42 हजार 147 शिकायत प्राप्त हुई, जिसके सापेक्ष जनपद ने 41 हजार 416 शिकायतों का निस्तारण कराया जा चुका है। शेष सभी 731 शिकायतें समय सीमा के अंदर लम्बित है। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतो के निस्तारण की स्थिति बेहद शानदार रही है। जनसुनवाई पोर्टल पर प्रदेश की रैकिंग में भी जिले को 96.15 प्रतिशत अंक मिले है। आईजीआरएस पोर्टल के नोडल अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतो के निस्तारण में अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतें में 1373 के सापेक्ष 1326, जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त शिकातों में 8193 के सापेक्ष 7672, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त शिकायतों में 12413 के सापेक्ष 12312, भारत सरकार से प्राप्त शिकायतों में 2638 के सापेक्ष 2585 मामलो का निस्तारण हो चुका है। बाकी बचे मामले समय सीमा के अन्दर है। सभी विभागो के अधिकारियो ने जनसुनवाई पोर्टल के शिकायतो का निस्तारण कराने में रूचि दिखाते हुये समय सीमा के अन्दर शिकायतों का निस्तारण किया गया । जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इस सफलतो सभी जनपदस्तर अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इसी तरह वह पीड़ितों की समस्या का निस्तारण करें, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को समय से न्याय मिल सके।