फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The department made ??the declared income of 3.54 million

आयकर विभाग ने 3.54 करोड़ की आय कराई घोषित

Wed, 03 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The department made ??the declared income of 3.54 million
ललितपुर। शहर के सर्राफा बाजार में सोमवार को कानपुर, झांसी और ललितपुर की आयकर टीम द्वारा पांच सर्राफा व्यापारियों की दुकानों में किए गए आयकर के सर्वे में 3.54 करोड़ रुपये की अघोषित आय को घोषित कराया गया है।
विज्ञापन


विभाग ने व्यापारियों को अघोषित आय पर अग्रिम आयकर जमा करने के लिए डेढ़ महीने का समय दिया है।
कटरा बाजार स्थित सर्राफा बाजार और अन्य कारोबारियों की दुकानों पर एक फरवरी की दोपहर में आयकर विभाग झांसी के संयुक्त आयकर आयुक्त उमेश चंद्र भारती रेंज- 2(3) के निर्देशन में आयकर उपायुक्त एतेशाम अंसारी और आयकर अधिकारी ललितपुर एसपी सिंह की टीमों ने सर्वे किया था।
विज्ञापन


कानपुर और झांसी से आईं आयकर विभाग की टीमों द्वारा दुकानों का सर्वे करने की जानकारी मिलने पर पूरे बाजार में दुकानों के शटर गिर गए थे। एक टीम अमर ज्वैलर्स, दूसरी टीम नजा गोल्ड शोरूम, सिद्धार्थ बिल्डर्स, अमर सिल्वर और दमरुलाल- रज्जूलाल नजा की दुकानों पर देर रात तक सर्वे किया था। इसके लिए आयकर विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीमों द्वारा उक्त सभी दुकानों पर सर्वे के दौरान खरीद बिक्री, स्टॉक और लेन देन, बही खातों की जांच के उपरांत लगभग 3.54 करोड़ रुपये की अघोषित आए को व्यापारियों द्वारा घोषित किया गया।


विभाग द्वारा अघोषित आय की जांच के बाद व्यापारियों को अघोषित आय पर अग्रिम आयकर जमा करने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया है। इसके अलावा विभाग द्वारा उन सभी व्यापारियों को भी निगरानी कर चिह्नित किया जा रहा है, जिनकी आय टैक्सयोग्य सीमा से अधिक होने के बावजूद वह नियमित आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed