{"_id":"69f27043099c94ec69013ce1","slug":"the-department-is-now-trying-to-save-its-image-in-the-outdated-nutrition-case-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-155579-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कालातीत पोषाहार प्रकरण में अब छवि बचाने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कालातीत पोषाहार प्रकरण में अब छवि बचाने में जुटा विभाग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विकास खंड बिरधा में नायब तहसीलदार के छापामारी में केंद्र पर कालातीत पोषाहार पाया गया था, इसके बाद बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने सूचना मिलने पर सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए, मानदेय व वेतन रोकने की कार्रवाई की। लेकिन विभाग अब अपने कर्मचारियों को बचाने में जुट गया है।
ग्राम बंट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को एवं कुपोषित बच्चों को कालातीत तिथि का पोषाहार वितरण काम मामला प्रकाश में आया है। नायब तहसीलदार पाली रविंद्र कुमार ने शिकायत मिलने पर आंगनबाड़ी केंद्र का मुआयना किया, जहां पर किसी तरह का कोई रजिस्टर आदि मेंटेन नहीं पाया गया। इसके साथ केंद्र पर एक्सपायर डेट के पोषाहार के पैकेट पाए गए। मामले की जानकारी लगते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर्पूरी, सहायिका का मानदेय रोक दिया। साथ सीडीपीओ छाया व सुपरवाइजर सोनम वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
अभी इस प्रकरण को 24 घंटे ही पूरे नहीं हो पाए हैं, कि बाल विकास पुष्टाहार विभाग पूरे प्रकरण पर डालने के जुट गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने मौके का निरीक्षण किया, जहां पर उन्हें कालातीत पुष्टाहार नहीं मिला। लेकिन मौके से हटाने की बात से भी इंकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों ने घर से लाकर कालातीत पुष्टाहार पैकेट बताए थे। हालांकि मामला कुछ भी हुआ हो, लेकिन विभाग अपनी छवि बचाने के लिए प्रकरण पर पर्दा डालने पर लगा हुआ है।