फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The department is hurt by the attack on the electricity department team

Lalitpur News: बिजली विभाग की टीम पर हो रहे हमले से महकमा आहत

Mon, 16 Feb 2026 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The department is hurt by the attack on the electricity department team
प्रार्थना पत्र देकर गए अवकाश पर गए अवर अभियंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। ग्राम ककड़ारी में बिजली बिल वसूली करने गए अवर अभियंता केके शुक्ला और उनके कर्मचारियों के साथ एक महिला ने पहले अभद्रता की, फिर पिटाई कर दी। एक सप्ताह पूर्व ग्राम सेरवासकलां में भी मारपीट की घटना में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई न हाेने से आहत जेई ने अपना सरकारी सीयूजी नंबर बिजली घर में जमा कर उपखंड अधिकारी को अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर छुट्टी पर चले गए। इससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।
उपखंड अधिकारी के नाम दिए अवकाश के प्रार्थना पत्र में अवर अभियंता ने बताया कि बिल राहत योजना के तहत ग्राम ककड़ारी में 14 फरवरी को शिविर के दौरान एक महिला ने मेरे एवं मेरे कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इससे मेरा मन आहत है और मैं मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। इसी प्रकार सेरवासकलां में 20 जनवरी को 50-60 लोगों ने मारपीट की थी। इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बिजली विभाग के उच्चाधिकारी बिल वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए अधिनस्थों पर दबाव बना रहे हैं। वहीं जनता न तो समय पर बिल का भुगतान कर रही है और न ही चोरी से बिजली का उपयोग करना बंद कर रही है। इसका विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई भी की जा रही है। ककड़ारी और सेरवासकलां की घटना के बाद शनिवार की रात कुछ लोगों ने लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर रहे कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद, तालबेहट के दोनों फीडर तथा पूराकलां फीडर की बिजली आपूर्ति लगभग पांच घंटे ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पडी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठप रही पेयजल आपूर्ति
शनिवार की रात करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से माताटीला बांध से पानी की आपूर्ति न होने के कारण पानी की टंकी नहीं भर सकी। इसके चलते, रविवार को नगर में पानी की आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को महाशिवरात्रि पर पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।


तीन आरोपियों पर मामला दर्ज
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने विद्युत संविदाकर्मी शंकर सिंह निवासी जखौरा की तहरीर पर तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
अपनी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 14 फरवरी को वह माताटीला तिराहे के समीप लाइन का तार जोड़ रहा था। तभी अभिषेक यादव निवासी खानियाधाना शिवपुरी (मप्र), अभि यादव निवासी रानीपुरा तालबेहट और विशाल यादव निवासी टपरन थाना तालबेहट जो लाइन के नीचे बीच चौराहे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। जब मैंने लाइन के नीचे से हटने के लिए कहा तो वे लोग गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने पिटाई कर दी। बचाने आए साथी बृजपाल को भी पीटा। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed