{"_id":"6a97134192d8f2b6860b2d1a","slug":"the-deceaseds-wife-collapsed-in-shock-while-his-daughters-kept-pleading-papa-please-dont-leave-us-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-162392-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मृतक की पत्नी हुई बेसुध, बेटियां कहती रहीं, पापा छोड़कर मत जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मृतक की पत्नी हुई बेसुध, बेटियां कहती रहीं, पापा छोड़कर मत जाओ
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम थनवारा में बीते सोमवार को सुबह एक पुराने मकान में शादीशुदा देवर-भाभी के शव फंदे से लटके हुए मिले। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को अपने-अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया। इस दुखद घटना के बाद युवक की पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक महेंद्र की तीन बेटियां हैं और उनकी पत्नी गर्भवती हैं। जब महेंद्र का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। उसकी गर्भवती पत्नी बेसुध हो गईं और बेटियां बिलख-बिलख कर रोने लगीं। महेंद्र का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे, तो बेटियां अर्थी को पकड़कर चीखती रहीं। वे बार-बार ''''पापा छोड़कर नहीं जाओ'''' कहती हुई विलाप कर रही थीं। इस दुखद दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। मृतका सोमवती उर्फ छाया का अंतिम संस्कार उनके ससुरालीजन द्वारा पास के ही गांव नैगांवकलां में किया गया। दोनों गांवों के पास-पास होने के कारण यह घटना दूसरे दिन भी चर्चा का विषय बनी रही।
पुलिस जांच और संभावित कारण
कोतवाली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक युवक महेंद्र के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल फोन की जांच से इस घटना के पीछे का राज खुल सकता है। फिलहाल, देवर-भाभी के इस आत्मघाती कदम के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। दोनों गांवों में यह घटना दूसरे दिन भी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग विभिन्न प्रकार की अटकलें लगा रहे हैं लेकिन पुलिस की जांच जारी है।